हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम वीरा निवासी किसान भगत सिंह का बेटा बृजेश कुमार राजपूत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी द्वितीय वर्ष क...
हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम वीरा निवासी किसान भगत सिंह का बेटा बृजेश कुमार राजपूत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी द्वितीय वर्ष का छात्र था। झांसी में वह शिवाजी नगर में एक किराए के कमरे में रहता था। बीती रात युवक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के ममेरे भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि उसकी चार साल पहले हमीरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। अब वह लड़की शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर लड़की आत्महत्या कर लेने की धमकी देती थी। एक वीडियो भी लड़की ने उसको भेजा था। इसके अलावा लड़की के परिजन भी लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
(SOURCE - अमर उजाला)
No comments