झाँसी: आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र नेता एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह जिला कारागार झांसी से 4 महीने बाद उच्च न्या...
झाँसी: आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र नेता एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह जिला कारागार झांसी से 4 महीने बाद उच्च न्यायालय के जमानत आदेश के बाद रिहा हुए। बताते चलें कि जिला न्यायालय ने अभिषेक की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र एवं उनके समर्थक भारी संख्या में जिला कारागार झांसी के मुख्य द्वार पर माला पहना कर आपस में मिठाइयां बांटकर उनका स्वागत किया। साथ में कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश महासचिव राहुल राय, युवराज यादव आदित्य नगाइच आशुतोष तिवारी योगेंद्र तिवारी अनुज दांगी अनुज मुखिया दीपक अग्रवाल, हिमांशु शुक्ला कृष्णा यादव संजीव सिंह अखिलेश चंदेल एवं अन्य समर्थक मौजूद रहे।
No comments