Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती पर होगा कार्य

  अभाविप चलाएगी परिसर चलो अभियान : शिवा राजे बुंदेला झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।...

 अभाविप चलाएगी परिसर चलो अभियान : शिवा राजे बुंदेला


झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में प्रान्त मंत्री शिवाराजे बुदेला ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की धारा पर चलने का काम करती आरही है, और छात्रों के हितों के लिए सदैव ही संघर्षरत रही है। प्रान्त मंत्री ने 7 से 10 दिसम्बर के बीच हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अभाविप महाविद्यलयो से कम हो रही छात्रों की संख्या पर काम करते हुए परिसर चलो अभियान पर मुख्य रूप से काम करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड काल से विद्यार्थियों की संख्या पर खासा प्रभाव पड़ा है। इसे विद्यार्थी परिषद एक अभियान के रूप में स्वीकार करेगी।

आगामी कार्यक्रमों को लेकर महानगर मंत्री सुयश शुक्ल ने कहा कि भारत के स्व व स्वाभिमान का प्रतीक श्री राममंदिर के स्थापना दिवस 22 जनवरी 2024 को झाँसी महानगर में 11 हज़ार दीपक प्रज्वलित कर के श्री राम दिपोत्सव तथा हर घर दीपक जले ऐसा एक संपर्क अभियान झाँसी महानगर में करने की योजना है। 12 जनवरी से स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। 15 दिनों तक लगातार सृजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र गौर व उर्मिला पटेल ने चार पारित प्रस्ताव की जानकारी दी। जो क्रमशः गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा एवं जीवंत परिसर हेतु उठाये जाए ठोस कदम,वैश्विक कल्याणकारी भारतीय कूटनीति, स्वस्थ जीवनशैली अपनाये युवा, और विवेकशील विकास और पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक कदम।

ये हुए यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित

अधिवेशन में प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से क्रमसः समाजिक उद्यमी एवं संस्थापक - डेक्सटेरिटी ग्लोबल के शरद विवेक सागर, बाजरा क्वीन लहरी बाई पडिया और स्वावलम्बन फाउंडेशन संस्थापक डॉ वैभव भंडारी को सम्मानित किया गया।

No comments