Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा ले युवा- अंशुल विद्यार्थी

अभाविप बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ईकाइ ने किया स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बुंदेलखंड विश्वविद्याल...

अभाविप बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ईकाइ ने किया स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण


झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभाविप कानपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र प्रथम की अवधारणा का लक्ष्य लेकर युवा भारत के पुनर्जागरण की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। अभाविप कानपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ श्रीहरि त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिम से प्रेरित जीवन प्रणाली केवल उपभोग की संस्कृति तक सीमित है। नशे की भांति सीमित समय के लिए वह आपको आनंद तो दे सकती है। लेकिन दीर्घ जीवन में वह आपके लिए विष के समान है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी ने कहां की स्वामी जी के चिंतन, राष्ट्रप्रेम और भारत की अवधारणा का प्रचार प्रसार अपने युवा साथियों में करने की आवश्यकता है। अभाविप के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने युवा साथियों को स्वामी जी के दिखाए हुए मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर अभाविप झांसी विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री हरि राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख अखिल उत्तम पटेल, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र, अंकित श्रीवास्तव, अमृत राज पटेल, विजय राना ,सिद्धांत मिश्रा, लव व्यास ,तुषार अग्रवाल, तनुज गंगवार हिमांशु पाल ,अतुल कुमार ,अतुल पटेल, आस्तिक श्रीवास्तव, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार ,अवनीश त्रिपाठी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

No comments