Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

मिलकर करें मतदान ,नैतिक कर्तव्य निभाना है

  स्वीप योजना 2022 के अंतर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदाता जागरूकता अभियान की श्रृंखला में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्र...

 


स्वीप योजना 2022 के अंतर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदाता जागरूकता अभियान की श्रृंखला में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्रीमान रविंद्र कुमार जी के आदेशानुसार जिन जिन  मतदान केन्द्रो पर पोलिंग प्रतिशत कम है उन क्षेत्रों में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाना है इस आदेश का पालन करते हुये आज  दिनांक 3-2-2022 को निगरानी समिति की सदस्य सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में बबीना ब्लाक के ग्राम पुनावली कलाँ  में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम वासियों को मतदान बूथ पर जाकर सभी से शत-प्रतिशत मतदान की अपील करते हुये मतदान की  शपथ दिलाई, तथा पहली बार मतदान करने वाली बैंक सखी प्रियंका प्रजापति को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।  ग्राम प्रधान जय सिंह गुर्जर को स्मृति चिन्ह देकर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

    उक्त  अवसर पर आंगनबाड़ी से  ममता बुंदेला, वीरमति, आशा ,शगुन ,शिखा ,रश्मि ,पूजा ,चंद्रप्रभा ,मिथिला व अध्यक्ष रानी आदि  स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशा बहुएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही, ग्राम वासियों में  दारा सिंह ,रामबाबू,  राजकुमार ,मंगल, करण सिंह अरविंद,  ,किशोरी , कालीचरण आदि उपस्थित रहे।

           इसके साथ ही सीपरी बाजार झांसी के नंदन पुरा स्थित दीनदयाल नगर में भारत माता मंदिर के पास समस्त क्षेत्रवासियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु कार्यक्रम संयोजिका /निगरानी समिति की सदस्य सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई,। जिसमें वरिष्ठ नागरिक गण ,युवा मतदाता ,महिला मतदाता को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया व  कोरोना  से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने की भी अपील की। उक्त अवसर पर समाजसेवी दीपशिखा शर्मा ,बालकवि  निष्कर्ष शर्मा, एके सिंह, एसके राय, आर के सोनी ,बीपी नायक ,गोविंदास , अनीता सिंह आदि क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे व सभी ने यह विश्वास दिलाया कि 20फरवरी को सभी लोग   वोट करने अवश्य जायेगें.


No comments