Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

मूल्य आधारित शिक्षा व्यवस्था एवं सेवा कार्य राष्ट्र की आधारशिला- विजय जी

  झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवा भारती के द्वारा माधव नगर में चलाए जा रहे हैं संस्कार केंद्र पर अखिल भारतीय संयुक्त संगठन महाम...

 

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवा भारती के द्वारा माधव नगर में चलाए जा रहे हैं संस्कार केंद्र पर अखिल भारतीय संयुक्त संगठन महामंत्री विजय जी ने छात्रों के साथ संवाद किया गया। बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा की। बच्चों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उन्होंने कहा वर्तमान में मूल्य आधारित शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना की आवश्यकता है। इस प्रकार की शिक्षा ही मनुष्य और अन्य जीवो के बीच अंतर पैदा करती है। उन्होंने सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे हैं अन्य सेवा कारों की भी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बाजना सेवा प्रकल्प का अवलोकन कर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर सत्य प्रकाश जिला संगठन मंत्री नरेंद्र एवं कैलाश और चौदाह जी उपस्थित रहे।

No comments